मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन: आंदोलनकारी आदिवासी

निकाय चुनाव में सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर गोंडवाना  का धरना जारी
बलिया। निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षीत करने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कलेक्ट्रेट माॅडल तहसील के समीप चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 26 दिसम्बर, 2022 दिन सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड तथा संचालन जिला सचिव परशुराम खरवार ने किया। 

आन्दोलन धरना प्रदर्शन को किसान फोर्स के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ यादव ने भी संयुक्त रूप से समर्थन करते हुए कहा कि जब 2012 व 2017 के निकाय चुनाव में बलिया जिले के अनुसूचित जनजातियों गोंड, खरवार को नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव में सभासद की सीटें आरक्षित की गयी थी तो वर्तमान होने जा रहे चुनाव में किस आधार पर इन आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों को रोकने का काम किया जा रहा है। इन्हें हर हाल में इनके संवैधानिक अधिकार को बहाल करते हुए निकाय चुनाव में सीटे आरक्षित की जानी चाहिए। धरनासभा को प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी यूवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजीत गोंड निहाल, जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, तहसील अध्यक्ष सुरेश गोंड, यूवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, प्रदेश महा सचिव यूवा मोर्चा सुरेश शाह, अरविन्द ठाकुर, मिथिलेश पासवान, दुर्गविजय खरवार, शिवशंकर खरवार, महेन्द्र गोंड, अमित पासवान, रामबचन गोंड, मुन्नीलाल खरवार, रामचन्द्र गोंड, बृजेश कुमार राम, शिवनाथ गोंड, विरेन्द्र गोंड, अरविन्द गोंडवाना, हिरालाल गोंड, गोलू गोंड, राजेश गोंड, संदीप गिरी ने भी सम्बोधित किया। आंदोलनकारी आदिवासियों ने कहा कि मांगे पुरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन