तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कृषि विज्ञान केंद्र, सोहाव में प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण
बलिया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं माँ सुरसरी सेवा संस्थान, कथरिया द्वारा सोहांव ब्लॉक में संचालित एफपीओ सोहांव नारायण फार्मर डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, नरही के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं मुख्य कार्यकारी (सीईओ) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 नवम्बर से कृषि विज्ञान केंद्र, सोहाव बलिया में प्रारंभ किया गया। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव पूर्व प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में कहा कि नाबार्ड द्वारा वित्तिय सहयोग से स्थापित यह डेयरी एफपीओ जनपद में डेयरी उत्पाद को बढ़ाने में सहायक होगा। साथ ही इस प्रशिक्षण के उपरांत इससे अन्य दुग्ध उत्पादक भी जुड़ेंगे तथा अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक होंगे। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक यादव ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि किसी भी कंपनी या समूह में वित्तिय लेनदेन में पारदर्शिता लाने से समूह या कंपनी में सदस्यों, शेयर धारकों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के विश्वास में वृद्धि होती हैं। प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिक डॉ सोमेंद्र नाथ ने संचालन मंडल के सदस्यों एवं सीईओ को एफपीओ के विभिन्न प्रकार के रजिस्टर व वित्तिय लेनदेन की सूचनाएं कैसे रखते है इसकी जानकारी देने का कार्य किए। कार्यक्रम का संचालन माँ सुरसरी सेवा संस्थान के सचिव डॉ सुधीर कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान केवीके के वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनिल कुमार पाल ने अपने संबोधन द्वारा एफपीओ के प्रगतिशील बने रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एफपीओ के सदस्य नमोनारायण राय, कैलाश पाण्डेय, प्रवीण सिंह, श्रवण सिंह, अरविंद कुमार राय, रविकांत राय, कृष्णदेव राय, विनोद कुमार राय, वीन्ध्यवासिनी प्रसाद राय, राजनारायण सिंह के साथ ही सीईओ वैभव नारायण राय उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा