नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का हुआ स्वागत

यूपी सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया के पदाधिकारियों का अभिनंदन
बलिया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ बलिया के उपाध्यक्ष चुने जाने पर अपने विद्यालय जूनियर हाई स्कूल पांडेयपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह सहित अध्यक्ष अशोक केशरी एवं संयुक्त मंत्री अनिल कुमार उपाध्याय का विद्यालय परिवार के तरफ से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संगठन लड़ाई लड़ रहा है। देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो गई है जो कर्मचारियों के एकजुटता और संघर्ष का ही परिणाम है। और इसी एकजुटता से हम उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी। सरकार कर्मचारियों की एकता से ही झुकेगी। 
इस मौके पर सर्वश्री संजय सिंह, देवता नन्द तिवारी,राजेश मिश्र, चतुरानंद दूबे, संतोष प्रजापति, शैलेश चौबे, रजनीश धर, नीरज पाण्डेय, विनोद यादव, शुभ नारायण पाण्डेय, कौशलेंद्र पाठक, रामनाथ राम आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी