नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने से सम्मानित करने की मांग

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने स्व0 मुलायम सिंह यादव को दी भावपूर्ण श्रद्धाजलि
बलिया। बनरही स्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला कैम्प कार्यालय पर महान समाजवादी नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मूख्यमंत्री व भारत के पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मा0 मुलायम सिंह यादव जी को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजलि अर्पित की गयी। 

इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि शोषित-पीड़ित, दबे- कुचले पिछले वर्ग की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने वाले महान समाजवादी नेता मा0 मुलायम सिंह यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व तहसील अध्यक्ष संजय ने संयुक्त रूप से कहा कि नेताजी को भारत रत्न देने हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की समाजवादी विचार धारा और उनके जनकल्याणकारी समाजवादी संघर्षो को जन-जन तक पहुॅचाना ही तथा पीड़ित समुदाय के पक्ष में हमेशा खड़े रहकर उसे न्याय दिलाने के लिए सतत प्रयत्न करना ही मा0 नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी। नेताजी की समाजवादी विचारधारा युगों-युगां तक पिछड़े वर्गो को आगे बढने हेतु प्रेरित करती रहेगी। 

इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोड व ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, अरविन्द गोंडवाना, सहित सतीष गोंड,  रामचन्द्र, रोहित यादव, ओमप्रकाश यादव, श्रीमती सोनामती देवी रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा