सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

बात बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
बांसडीह (बलिया)। ग्राम सभा राजपुर बासडीह में बात बाबा सेवा समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें प्रथम पुरस्कार तनु गौड़ द्वितीय पुरस्कार अनुज साहनी तथा तृतीय पुरस्कार प्रेम सिंह को साइकिल दिवाल घड़ी वितरण किया गया। फ्री 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बबुआ सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि मंटू साहनी समाज सेवी जी रहे।  इस कार्यक्रम में हंसराज, अभिषेक, अखिलेश, विक्की, पिंटू, श्याम सुंदर आदि का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक कमलेश बिंद थे। कार्यक्रम का संचालन संटू कुमार द्वारा सबका धन्यवाद ज्ञापित करते कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन