Monday, October 24, 2022

डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय के परिसर में दीपोत्सव का हुआ आयोजन

अखण्ड भारत का मानचित्र बना उस पर जलाया गया दीपक
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को रामपुर उदयभान में स्थित डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय के परिसर में शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान गणेश जी, लक्ष्मी जी, भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं अखण्ड भारत का मानचित्र बनाकर उस पर पांच सौ एक दीपक जलाया गया।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में विद्यार्थी कार्य विभाग व राष्ट्र सेविका समिति के बच्चों ने अहम भूमिका का निर्वहन किया। दीप जलाने के बाद भारत माता, भगवान गणेश, लक्ष्मीजी व प्रभु राम की आरती की गई। इसी क्रम में कुंवर सिंह चौराहा स्थित अमर शहीद वीरवर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर भी दीपोत्सव किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के जिला कार्यवाह हरनाम जी ने दीपावली की सभी को शुभकामना देते हुए बताया कि आज पूरा भारत वर्ष दीपोत्सव में रंगा हुआ है। आज अयोध्या जी में दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। सभी संसद बंधुओं ने यह निर्णय किया कि इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया ऐसे बलिदानों में एक अमर शहीद वीर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा के सामने भी हम सभी ने दीप प्रज्वलन करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सभी देशवासियों से आग्रह है कि दीपावली के दिन 'एक दिया शहीदों के नाम' से जलाएं और इस भारत की रक्षा करने वाले वीरों का स्मरण करें। उन्होंने आगे बताया कि इस महोत्सव का पर्वकाल धनत्रयोदशी (धनतेरस) से प्रारम्भ हो जाता है। इन तीनों दिनों में सूर्यास्त के उपरांत प्रदोषकाल में दीपदान अवश्य करना चाहिए। लंका विजय के बाद भी अयोध्या में दीपक जलाए गए थे। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव चेतना जागरण और जीवन में प्रकाश लाने का सरल मार्ग है। दीपोत्सव सनातन संस्कृति के सूत्र सिद्धांतों का अनुपालन करता है। दीपोत्सव असत्य पर सत्य का, अन्याय पर न्याय का, अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व है।
 इस मौके पर जिला सेवा प्रमुख डॉ संतोष तिवारी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यव्रत जी, जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख चंद्रशेखर जी, सह खण्ड कार्यवाह दुबहड़ सुशील जी, शाखा कार्यवाह शांतिभूषण जी, विद्यार्थी प्रमुख वाल्मीकि जी, विद्यार्थी शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रेयांश जी, मोहित जी, सौरभ तिवारी जी, राष्ट्र सेविका समिति बलिया की विभाग कार्यवाहिका श्रीमती उमा सिंह जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शुभ्रा आदि भगिनिया व राज रौशन, आदित्य के साथ अन्य गणमान्य लोग व बन्धु भगिनिया उपस्थित थीं।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...