ईमानदारी पूर्वक करें अपने कार्य: राजेन्द्र प्रसाद


ईओ रसड़ा ने ग्रहण किया ईओ नगरा का अतिरिक्त कार्यभार
नगरा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को नगर पंचायत नगरा के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज मिला है।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगरा का कार्यभार ग्रहण के पश्चात श्री प्रसाद ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य होने हैं। चाहे विकास का मामला हो, चाहे सफाई का मामला हो, किसी तरह की कोई शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर पंचायत नगर क्षेत्र में सभी सम्मानित लोगों से अपील किए कि कार्यालय संबंधित कोई शिकायत हो तो तुरंत हमें अवगत कराएं। जहां तक साफ सफाई का मामला है नगर क्षेत्र में सफाई कराया जाता है। इसके अलावा अपने कर्मचारियों को भी हिदायत देते हुए कहा कि अपने कार्यों को इमानदारी पूर्वक करें। शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार बड़े बाबू कर निरीक्षक रवीश कुमार व सभी कर्मचारी मौजूद रहे। गणमान्य लोग में रितेश कुमार पांडेय, मंगल देव सिंह, बृजेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा