Friday, July 22, 2022

नान-इंटरलॉक के कारण बलिया से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

31 जुलाई तक निरस्त रहेगी वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी
बलिया। रेल प्रशासन द्वारा युसुफपुर –करीमुद्दीनपुर रेल खण्ड पर दोहरीकरण कार्यों हेतु गाजीपुर सिटी –औड़िहार रेल खण्ड पर दिनांक-22.07.2022 से 27.07.2022 तक  प्री  नान-इंटरलॉक एवं दिनांक 28.07.2022 से 31.07.2022 तक नान-इंटरलॉक किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के दौरान युसुफपुर एवं करीमुद्दीनपुर स्टेशनों पर 2 से 5 घण्टे का ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। इस कारण निम्नलिखित गाड़ियों शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजनेशन,मार्ग परिवर्तन एवं निरस्तीकरण किया जाएगा।

निरस्तीकरण 
गाड़ी संख्या- 05170/ 05169 बलिया- प्रयागराज रामबाग- बलिया सवारी गाड़ी एवं गाड़ी संख्या-05446/ 05445 छपरा- वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 22 जुलाई से 31 जुलाई,2022 तक  निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
1. छपरा से 22 जुलाई से 31 जुलाई,2022 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 05135 छपरा- औड़िहार डेमू गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ- औड़िहार से चलाई जाएगी।
2. गोंदिया से 21,22,24,25, 27,28 एवं 29 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार- गाजीपुर सिटी–फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार- मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी।
3. आनंदविहार टर्मिनस से 21,26 एवं 28 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14008 आनंदविहार टर्मिनस –रक्सौल सद्भावना  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी–फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी ।
4. अम्बेडकरनगर से 21एवं 28 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 19305 अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी–फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी ।
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 21,22,23,24,25,26 एवं 28 जुलाई,2022 को प्रस्व्थान करने वाली गाड़ी सं 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी–फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी ।
6. नई दिल्ली से 21 जुलाई से 30 जुलाई,2022 तक प्रस्थान करने वाली  गाड़ी सं 12562 नई दिल्ली -जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी–फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी ।
7. नई-दिल्ली से 22,23,25,26 एवं 30 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी–फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना होकर चलाई जाएगी ।
8. रक्सौल से 21,27 एवं 29 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14007 रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना  के स्थान पर औड़िहार-मऊ -फेफना  के मार्ग से चलेगी।
9. आनंदविहार टर्मिनल से 22 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14007 आनंदविहार टर्मिनल –रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।
10. छपरा  से 23 एवं 30 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15115 छपरा –दिल्ली  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
11. आनंदविहार टर्मिनल से 23 जुलाई,2022  को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 22428 आनंदविहार टर्मिनल-बलिया  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
12. नई-दिल्ली से 24 एवं 31 जुलाई,2022  को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 20506 नई दिल्ली –डिब्रूगढ राजधानी  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना  के स्थान पर औड़िहार-मऊ -फेफना  के मार्ग से चलेगी।
13. बरौनी से 25 एवं 28 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-14523 बरौनी- अम्बाला एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
14. सुरत से 25 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-09065 सुरत-छपरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना  के स्थान पर औड़िहार-मऊ -फेफना  के मार्ग से चलेगी।
15. लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 25 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना  के स्थान पर औड़िहार-मऊ -फेफना  के मार्ग से चलेगी।
16. छपरा से 27 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-09066 छपरा-सुरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
17. औड़िहार से 28 एवं 29 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-05136 औड़िहार-छपरा डेमू अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना  के स्थान पर औड़िहार-मऊ -फेफना  के मार्ग से चलेगी।
18. बरौनी से 26 एवं 31 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी- औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
19. आनंदविहार टर्मिनल से 27 जुलाई,2022  को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 14018 आनंदविहार टर्मिनल-रक्सौल सद्भावना  एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-फेफना  के स्थान पर औड़िहार-मऊ -फेफना  के मार्ग से चलेगी।
20. रक्सौल से 30 जुलाई,2022 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15267 रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार  के स्थान पर फेफना-मऊ -औड़िहार के मार्ग से चलेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...