सरोवर में डूबने से युवक की मौत


शोक में डूबे मृतक के परिजन
रसडा (बलिया)। स्थानीय नगर के गांधी पार्क में स्थित रोसाशाह सरोवर (गांधी पार्क सरोवर ) में शुक्रवार की दोपहर में मछली मारते समय युवक रवि साहनी (21) पुत्र जितेंद्र साहनी निवासी मल्लाह टोली रसड़ा का रहने वाला गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रवि साहनी अपने दोस्तों संग गांधी सरोवर में मछली मार रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया गहरे पानी में फिसल कर चला गया। उसके अन्य साथी उसे गहरे पानी मे जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब उसके घर वाले पुछा तो साथी बता नही पाये। युवक को पानी से निकालकर रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे स्वजनों में कोहराम मच गया उनके रोने और करूनकरन्दन से पूरा सरोवर परिसर शोक मे पड गया। शव को अपने कब्जे मे लेकर तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन