भगवान विश्वकर्मा के एक सौ आठ नाम से दी गयी आहुति

 लोगो के कल्याण हेतु अमावस्या को भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने का किया अनुरोध
रसडा़ (बलिया)। श्री लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति रसडा़ द्वारा पूर्व मे लिए गये निर्णय' के अनुसार की प्रत्येकअमावस्या के दिन देश व लोक कल्याण हित मे भगवान विश्वकर्मा के पूजन'करने के क्र्म मे श्री नाथ मठ रसड़ा स्थित विश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता मे मंदिर के  पुजारी हरिद्वार शर्मा कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गयी जिसमे भगवान विश्वकर्मा के एक सौ आठ नामो का जप हवन पूजन व आहुति दी गयी।
उसके वाद भगवान विश्वकर्मा की जयघोष के साथ आरती की गयी। आरती के पश्चात भगवान को अर्पित भोग का प्रसाद वितरण किया गया तथा साथ ही समिति ने लोगो के कल्याण समृध्दि हित मे अमावस्या को भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने का अनुरोध किया।
 
 पूजन के आयोजन सर्वश्री रामश्रय विश्वकर्मा, पारसनाथ विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, उदय प्रताप शर्मा, सुनील कुमार 'सरदासपुरी' हंसदेव शर्मा, डॉ भुनेश्वर शर्मा, कृष्णा शर्मा, लल्लन बागी, सुनील कुमार शर्मा,आशू शर्मा, बब्बन शर्मा इत्यादि शामिल रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन