कार्डधारको ने लगाया खाद्यान्न एवं बाल पुष्टाहार वितरण में अनियमितता का आरोप

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को दूसरे दुकान से सम्बद्ध करने की मांग
रसडा़ (बलिया)। विकास खण्ड रसडा़ अन्तर्गत ग्राम सभा सिसवार खूर्द के दर्जनो कार्डधारको ने कोटेदार पर खाद्यान्न व बाल पुष्टाहार वितरण अनियमितता व घटतौलिये का आरोप लगाते हुए कार्डधारको के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उप जिलाधिकारी रसडा़ को सौंपा।
ज्ञापन में कार्ड धारको ने यह आरोप लगाया है कि कोटेदार ग्रामीणों को परेशान करता है। आज कल सुबह शाम करके बुलाता है और वजन कम तौलता है जिससे हम सब कार्डधारक परेशान हो जाते है। यह बताते  हुए अपने सिसवार खूर्द के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह सुल्तानीपुर पर सम्बद्ध करने की मांग की है। कार्डधारक पुष्पा देवी, ललिता देवी, रिंक देवी, रीना  देवी, शारदा देवी, सूमन देवी, सरोज देवी, रमेश कनौजिया, विजय बहादुर, हीरा राम, रमेश, चन्दन यादव इत्यादि दर्जन महिला पुरुष कार्डधारक ज्ञापन देते समय मौजूद थे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी