बलिया पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

कब्जे से बरामद की चोरी की तीन मोटरसाइकिल
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/ वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से तीन अदद चोरी की मोटरसाइकिल  बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के उ0नि0 चन्द्रभूषण पाण्डेय मय फोर्स द्वारा अभियुक्त शोभनाथ कुमार बिन्द पुत्र विशुनी बिन्द निवासी मनरिया सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को मुखबिरी सूचना के आधार पर दिनांक 26.06.2022 को रेलवे स्टेशन बलिया के पास से समय करीब 10:50  बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 315/2022 धारा 41सीआरपीसी, 411/420/467/468/471 भादवि  थाना कोतवाली बलिया।

अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 307/2022 धारा 379 भादवि  थाना कोतवाली बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. शोभनाथ कुमार बिन्द पुत्र विशुनी बिन्द निवासी मनरिया सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर।

बरामदगीः-
(1) 03 अदद मोटर साइकिल चोरी की 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय थाना कोतवाली बलिया
2. का0 ऋषभ मिश्रा थाना कोतवाली बलिया
3. का0 रवि कुमार थाना कोतवाली बलिया
4. का0 अखिलेश कुमार थाना कोतवाली बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा