जनपद का नाम रौशन करने वाले अजय कुमार को सागर सिंह ने किया सम्मानित

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान पर रहे बलिया के अजय कुमार 
बलिया। राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बलिया शहर के बनकटा निवासी अजय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल लखनऊ से बलिया लेकर आए। इसकी सूचना मिलते ही बनकटा शहर सहित अन्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर तरफ अजय की ही चर्चा हो रही है।

 वही देर शाम सागर सिंह राहुल ने एक कार्यक्रम आयोजित कर अजय कुमार कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही बेहतरीन टाॅनिक है। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत ही आवश्यक हैं। वही खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता हैं। 

स्वागत समारोह में ठाकुर जी गुप्ता, राहुल रस्तोगी, सूर्य देव, राजकुमार पटेल, आकाश कुमार आर्यन, पंकज वर्मा, आशीष वर्मा, संतोष खारवार, दिनेश श्रीवास्तव, राज प्रकाश, पवन कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी