Saturday, April 2, 2022

सभी विभागो के मध्य बेहतर समन्वय से ही वाराणसी मंडल मिली यह उपलब्धी: रामाश्रय पाण्डेय

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने माल, पार्सल, टिकट चेकिंग और आरक्षित यात्री खंड क्षेत्र में की है अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई 
वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने माल, पार्सल, टिकट चेकिंग और आरक्षित यात्री खंड क्षेत्र में अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई का आंकड़ा हासिल किया है।

 सर्वश्रेष्ठ माल लोडिंग और राजस्व
वर्ष 2021-22 में माल लदान से 85.57 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लगभग 114% अधिक है। वही वर्ष 2020-21- 44.32 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था।

 सर्वश्रेष्ठ पार्सल राजस्व 
वर्ष 2021-22 में पार्सल लोडिंग से 10.33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2019-20- 5.77 करोड़) से लगभग 80% अधिक है। 

सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच प्रदर्शन 
वर्ष 2021-22 में टिकट चेकिंग के माध्यम से 29.70 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ है जो कि अब तक का सबसे अच्छा और 2019-20 (19.90 करोड़) में पिछले सर्वश्रेष्ठ से लगभग 50% अधिक है। 

अब तक का सर्वश्रेष्ठ यात्री यातायात से राजस्व (यात्री क्षेत्र में)
वर्ष 2021-22 में 703.84 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है जो अब तक के सबसे अच्छे आंकड़े से लगभग 57% अधिक है। जबकि 2019-20 में 448.08 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया था।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल रामाश्रय पाण्डेय ने कहा है कि सभी विभागो के मध्य बेहतर समन्वय  के फलस्वरूप ही आज वाराणसी मंडल यह उपलब्धी का हासिल कर पाया हैं। आगे भी इसी रफ्तार को बनाये रखना होगा।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...