फेफना- करीमुद्दीनपुर खण्ड पर पूरा हुआ दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य

रेल संरक्षा आयुक्त चार अप्रैल करेंगे इस रेल खण्ड का निरीक्षण
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना- करीमुद्दीनपुर खण्ड पर दोहरीकरण कार्य विद्युतीकरण सहित पूरा कर लिया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी सर्किल 04 अप्रैल दिन सोमवार को इस दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे तथा स्पीड ट्रायल किया जायेगा। 

रेल प्रशासन ने आमजन से अपील किया है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल लाइन पर न जाये न ही अपने मवेशियों को जाने दें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी