व्यापारी नेता अरविंद गांधी को माल्यार्पण कर पूरे व्यापारी समाज को दिया धन्यवाद

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल से मिले  अरविंद गांधी
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय संदीप बंसल जी से चुनाव के उपरांत लखनऊ स्थित दारू शफा विधायक निवास केंद्रीय कार्यालय पर प्रथम बार सोमवार को संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी ने मुलाकात किया। 

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बलिया की दो सीटो बांसडीह और बलिया सदर पर व्यापार मंडल की भूमिका के कारण भारतीय जनता पार्टी के श्रीमती केतकी सिंह और श्री दयाशंकर सिंह  चुनाव जीते, इसके लिए अरविंद गांधी जी को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और पूरे व्यापारी समाज को धन्यवाद दिया। संदीप बंसल ने कहा कि जिस सीट पर संगठन के पदाधिकारी सक्रियता के साथ लगे वहां पर पक्ष में परिणाम आया। यह व्यापारी शक्ति का प्रतीक है। इसको हमें बनाए रखना है। विधानसभा चुनाव के बाद संगठन नगरीय स्थानीय निकाय चुनाव में अब लगेगा और अधिक से अधिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी और व्यापारी नेताओं को चुनाव लड़ा कर जिताने का हम काम करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी