Tuesday, March 29, 2022

फेफना- चितबड़ागांव आदि स्टेशनों के मध्य नान इंटरलाॅक कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण

कई ट्रेनों का हुआ शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के परिपेक्ष्य मे नान इंटरलाॅक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण हुआ है उनमें सीवान से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05146 सीवान-छपरा अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा- औंड़िहार अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी- छपरा अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

बलिया से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया- वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05170 वाराणसी सिटी- बलिया अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया- शाहगंज अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।शाहगंज से 04 एवं 05 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज- बलिया अनारक्षित विशेेष सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

 शार्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन- 
- आनन्द विहार टर्मिनस से 02 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 
- बलिया से 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01001 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी मऊ में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 
- बलिया से 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 01002 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी।
- कोलकाता से 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बलिया मे अपनी यात्रा समाप्त करेगी। 
- गाजीपुर सिटी से 04 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13122 गाजीपुर सिटी- कोलकाता एक्सप्रेस बलिया से चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तन-
- नई दिल्ली से 31 मार्च, 01 एवं 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
- बलसाड़ से 01 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05558 बलसाड- मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ- भटनी- छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- अमृतसर से 02 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर- जयगनर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
- डिब्रूगढ से 02 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 20503 डिबू्रगढ़-न ई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ- औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
- बलसाड़ से 02 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19051 बलसाड- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
- लखनऊ जं.से 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15054 लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 03 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 4016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।
- छपरा से 04 अपै्रल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...