Wednesday, March 23, 2022

चमत्कारों की व्याख्या और अंधविश्वासो के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


तथाकथित चमत्कारों के ऊपर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया लघु नाटक 
बलिया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा पब्लिक स्कूल, सोबईबांध, करनई बलिया पर चमत्कारों की व्याख्या और अंधविश्वासो के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य राम निवास राम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। 
    तथाकथित चमत्कारों के ऊपर लघु नाटक प्रस्तुत                    करते बच्चे

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और विज्ञान गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल और पोस्टर, स्लोगन की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। वही विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राम निवास राम के हाथों सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 
     बच्चों के बीच में विज्ञान के अनेक प्रयोगों को              प्रदर्शित करते विषय विशेषज्ञ

इस अवसर पर विशेषज्ञ आशुतोष सिंह तोमर द्वारा बच्चों के बीच में विज्ञान के अनेक प्रयोगों को प्रदर्शित व उनकी व्याख्या की गई साथ- साथ तथाकथित चमत्कारों का पर्दाफाश उनके वैज्ञानिक कारण को प्रयागराज से आए विशेषज्ञ प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित छात्रों व अभिभावकों तथा जनसामान्य के बीच प्रदर्शित किया। अविनाश पांडे द्वारा नैतिक शिक्षा का महत्व पर कई खेलों के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों द्वारा तथाकथित चमत्कारों के ऊपर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया जिसको लोगों ने बहुत सराहा। 
   अपने- अपने प्रमाण पत्रों के साथ विजेता बच्चे
कार्यक्रम के दौरान राजीव कुमार सिंह, संदीप ठाकुर, सोनू श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, मानसी तिवारी, पूजा सिंह, शशि चौहान, माधुरी पांडे, नेहा यादव, योगेंद्र प्रसाद, आशुतोष तिवारी, राज नारायण सिंह आदि ने सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बलिया के सह समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...