सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद में आगमन एक मार्च को

फेफना, बांसडीह एवं नगरा में आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अखिलेश यादव का जनपद में एक मार्च दिन मंगलवार को बलिया जनपद में आगमन हो रहा है। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियो के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। 
अखिलेश यादव वाराणसी से हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद के फेफना विधानसभा में पहुँचेंगे। यहां ग्राम कटरिया में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के पिण्डहरा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जनता इंटर कालेज नगरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी