Sunday, February 27, 2022

प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी : राजनाथ सिंह

रविवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को रक्षामंत्री ने किया संबोधित
बलिया। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि यूक्रेन के मामले में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जनपद के बैरिया विधान सभा क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले दुनिया के मंचों पर भारत की आवाज़ सुनी नहीं जाती थी। आज  अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब   बोलते हैं तो दुनिया उस आवाज़ को सुनती है। अपने सम्बोधन में रक्षामंत्री ने सपा के ऊपर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को समाजवाद का स तक नहीं मालूम है। सच्चा समाजवादी वह होता है जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिला दे। जो जनता को भय और भूख से छुटकारा नहीं दिला सकता वह सच्चा समाजवादी नहीं हो सकता। सच्चा समाजवादी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कट्टा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। रामपुर में सीआरपीएफ पर आतंकवादियों ने हमला किया और सपा की सरकार ने आतंकवादियों, बदमाशों पर से मुकदमे वापस लेने शुरू कर दिए। सरकार ऐसे नहीं चलाई जाती है। रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। मोदी जी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टीसिपेशन। अंत में उन्होंने भाजपा को जिताने की जनता से अपील की।
साभार

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...