Sunday, February 27, 2022

बगैर नीतीश जी के बिहार मॉडल के संभव नही है यूपी का विकास: राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले: प्रदेश की पांच सीटों पर लहरेगा जनता दल यूनाईटेड का परचम
बलिया। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह रविवार को फेफना के एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होकर उत्तर प्रदेश में पांच विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया। 

कहा कि हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें से पांच सीटों पर जनता दल यूनाइटेड को अपार समर्थन मिल रहा है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि य​दि हम 2017 से ही प्रयास करते तो निश्चित रूप से 2022 का परिणाम और व्यापक होता, लेकिन कोई बात नहीं। अब उप्र में जनता दल यूनाइटेड जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ पार्टी की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने काम करेगी, जिसके फल स्वरूप 2027 में जनता दल यूनाइटेड अप्रत्याशित मुकाम हासिल करेगी। 

उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारा गठबंधन बिहार में परिस्थितिवश है, लेकिन इसका मतलब यह कत्तई नहीं कि हम कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो वहां भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। कहा कि हम लोग मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा और हमारी पार्टी बराबर सीट हासिल की। कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को बिहार बना दिए हैंं। भारत का पहला ऐसा राज्य बिहार है, जहां महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है। कहा कि आज बिहार में जदयू की सरकार में विकास की बयार है। कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में ट्रिपल सी का मतलब करप्शन, कम्यूनल और क्राइम खत्म है। उन्होंने बिहार आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि देख लीजिये बिहार की सड़कें यूपी जैसी नही है। कहा कि हमारी पार्टी ट्रिपल सी फॉर्मूले और जीरो टॉलरेंस पे काम करती है और बगैर नीतीश जी के बिहार मॉडल के यूपी का विकास संभव नही है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल, सांसद कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, विधान पार्षद गुलाम रसुल वलियावी, युवा जदयू के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव सह पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मनोज उपाध्याय, बिहार के युवा जदयू नेता विकाश पांडेय, फेफना विधानसभा प्रत्याशी अवलेश सिंह मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...