टेलरिंग शॉप योजना के आवेदकों का साक्षात्कार 28 दिसम्बर को

प्रमाण पत्रो के साथ उपस्थित होंगे अभ्यर्थी
बलिया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित टेलरिंग शॉप योजना के अंतर्गत जिन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा फार्म भरकर विकास भवन के कक्ष संख्या आठ में जमा किया गया है। उन व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि 28 दिसंबर 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे साक्षात्कार होगा। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अभय कुमार सिंह ने बताया कि जिन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा आवेदन/ फार्म भरकर जमा किया गया है वह उक्त तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में जो प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न है, उसकी मूल प्रति के साथ भाग लेने का कष्ट करें ताकि उक्त योजना में चयन कमेटी द्वारा चयन कर लाभान्वित किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा