बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष गाड़ी का संचालन 25 जुलाई से

ट्रेन 24 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से चलेगी
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04050/ 04049 आनन्द विहार टर्मिनस- बलिया- आनन्द विहार टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनस से 24 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को तथा बलिया से 25 जुलाई, 2021 से प्रत्येक रविवार को अगली सूचना तक चलाई जायेगी। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

उक्त जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04050 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अलीगढ़ से 01.42 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 05.45 बजे, प्रयागराज जं. से 08.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से 09.52 बजे, बनारस से 10.57 बजे, वाराणसी से 11.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.33 बजे तथा करीमुद्दीनपुर से 13.15 बजे छूटकर बलिया 14.05 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में 04049 बलिया- आनन्द विहार टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक रविवार को बलिया 22.10 बजे प्रस्थान कर करीमुद्दीनपुर से 22.41 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.20 बजे, दूसरे दिन वाराणसी से 01.10 बजे, बनारस से 01.23 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.13 बजे, प्रयागराज जं. 04.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 06.35 बजे तथा अलीगढ़ से 06.55 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 12.25 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा