साइबर सेल ने 65 हजार रुपए खाते में कराए वापस

धोखाधडी कर महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उड़ाया गया था रुपया
बलिया। धोखाधडी कर महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 65,000 रुपए निकाले जाने की घटना पर साइबर सेल बलिया द्वारा सोमवार को उसे वापस दिलाया गया। श्रीमती फुलकुमारी देवी के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 65000 रूपये को दिनाँक 21.06.2021 को साइबर सेल बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनाँक- 08.05.2021 को शिकायतकर्ता फुलकुमारी देवी पत्नी श्री शिव शंकर यादव निवासी ग्राम रेवती थाना रेवती जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के सेंट्रल बैंक के खाते से दिनाँक- 27.04.2021 से 05.05.2021 के बीच  65000/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 21.06.2021 को शिकायतकर्ता श्रीमती फुलकुमीरी देवी के खाते में 65000/- रूपये वापस कराया गया। शिकायत कर्ता श्रीमती फुलकुमारी देवी द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल पुलिस टीम में आरक्षी अमरनाथ मिश्रा एवंआरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला सम्मिलित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन