Thursday, April 22, 2021

संगठन एवं समाज के हित में श्याम बिहारी मिश्रा जी द्वारा किए गए काम को भुलाया नही जा सकता: सुनील परख


उ0 प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर हुई शोक सभा
बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद बलिया द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के करोना से निधन से मर्माहत, दुखी एक शोक सभा का आयोजन गुरुवार को नगर के टाउन हाल के बापू भवन में किया गया।

मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर के अनिवार्यता के साथ हुई शोक सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुनील परख ने विस्तार से बताया कि 1984 से 2005 तक प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए व्यापारी समाज की अगुवाई की और व्यापार मंडल को नित्य नई ऊंचाई प्रदान की उनके द्वारा संगठन और समाज हित के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके नहीं रहने से अपूरणीय क्षति हुई है। जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने उन्हें उच्च आदर्श व व्यवहार कुशल प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा कि उनकी याद हमेशा संगठन के साथ जुड़ी  रहेगी।

नगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा है कि जब वे सक्रिय  संगठन में होंगे तो हम छोटे होंगे लेकिन आप सभी से उनके बारे उनके संघर्षों की बात सुनने व उनके पद चिन्हों पर संगठन को ले जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जन अधिकार मंच के अध्यक्ष/ संगठन के संरक्षक अतुल सिंह ने सन् 2002 में कानपुर में मुलाकात के दौरान उनके मृदुल स्वभाव और प्रत्येक क्षेत्र में उनकी अनुकरणीय योगदान की चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

सुरक्षा नियमों को पालन करते हुए मुख्य रूप से पदाधिकारियों व सदस्यगण में अभिषेक गुप्ता "सेठू" वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश जी, केदार जी, दीपू कुमार वर्मा, विक्रांत सिंह नगर अध्यक्ष, रविंद्र कुमार गुड्डू , राधारमण अग्रवाल जिला अध्यक्ष, प्रेमचंद जिला महामंत्री,  केदार जी, चंदन पाठक, अभिषेक नारायण सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अम्बरेश वर्मा सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जरूरी है हेलमेट पर ब्लड ग्रुप लिखना

99 बार के रक्तदाता राजेश कुमार गुप्ता के इस पहल को सभी सराह रहे वाराणासी। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति के संस्थापक सचिव ए...