Sunday, April 25, 2021

सरकार ने प्रदेश के छह शहरों मे बढ़ाया लॉकडाउन

तीन मई की सुबह 6 बजे तक भाेपाल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, गुना और रतलाम में रहेगा लॉक डाउन
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का कोहराम जारी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शहरों में लॉकडाउन का बढ़ना जारी है। रविवार को प्रदेश के छह शहरों भोपाल, छिंदवाड़ा में 3 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। रतलाम, सागर, गुना और जबलपुर में 1 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यहां शनिवार- रविवार को पहले से लॉकडाउन होने के कारण यहां भी बाजार 3 मई की सुबह 6 बजे तक ही लॉकडाउन रहेगा।

इससे पहले रविवार को भी बैतूल और अशोक नगर में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया गया था। इस दौरान सभी पाबंदियां पहले की तरह रहेंगी। ऐसे में अब इंदौर और ग्वालियर में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ना तय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के करीब पहुंच गया है। इसमें से एक लाख केस सिर्फ पिछले 9 दिन में मिले हैं। हालांकि इस दौरान 60 हजार से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। मध्यप्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 91,548 हो गया है, जो 30 अप्रैल तक 1 लाख होने का अनुमान है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 30 अप्रैल तक एक लाख एक्टिव केस होने का अनुमान सरकार को 15 दिन पहले से था। यही वजह है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति का रोडमैप तैयार किया गया है। सरकार भले ही वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने का दावा कर रही है, लेकिन प्रदेश में हर दिन इसकी मांग बढ़ती जा रही है। भोपाल में ही 24 अप्रैल को 80 टन ऑक्सीजन की सप्लाई हुई, जबकि मांग 98 टन की थी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...