गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु धरना आज भी रहा जारी

ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर बांसडीह तहसील पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे गोंड छात्र
बांसडीह (बलिया)।  जनजाति गोंड छात्र नौजवान अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर 13 अप्रैल दिन सोमवार को बांसडीह तहसील पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे।

 बांसडीह तहसीलदार द्वारा 7 अप्रैल 2026 को 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। आंदोलनकारी गोंड छात्र नौजवानों का कहना है कि जो साक्ष्य लेकर बांसडीह तहसीलदार साहब द्वारा 4 गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है, वही साक्ष्य सबूत हम लोगों से भी लेकर हम लोगों का भी गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जाय लेकिन बांसडीह तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन आवेदन बार बार अस्वीकृत निरस्त कर दिया जा रहा है। गोंड छात्र नौजवानों का आर्थिक मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। 

धरने में प्रमुख रूप से गोंगपा बांसडीह तहसील इकाई के अध्यक्ष उमाशंकर गोंड के अलावा प्रिंस गोंड, विजेन्द्र गोंड, अभिषेक गोंड, राजेंद्र गोंड, रुपेश गोंड, सोनू गोंड, रमेश गोंड, विजय शंकर गोंड सहित कई लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा