गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने दम पर लड़ेगी 2027 का विधानसभा चुनाव
महाराजा शंकर शाह- कुंवर रघुनाथ शाह के शहादत दिवस पर सोनभद्र से चुनावी बिगुल फूंकेगी गोंगपा
वाराणसी। जनपद के सारनाथ स्थित बाबा साहेब डॉ.भीम राव आंबेडकर सभागार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय नेता कैडर समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष मा.सुक्खू सिंह मरावी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी मा.अरविंद गोंडवाना जी एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मा. राजकुमार अरमो ने संबोधित किया। कुशल संचालन प्रदेश महासचिव श्री रमाशंकर पोया जी ने किया।
बढ़ती बेतहाशा मंहगाई बेरोजगारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। गोंगपा नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त- सरकारी अधिकारी, विधायक, सांसद, मंत्री मस्त सा हल है। अच्छे दिन लाने, हर साल दो करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने के नारे वादे के साथ सता में आईं भाजपा सरकार में आज की युवा पीढ़ी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने को मजबूर है। देश के नौजवानों के आंदोलन को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थन करती है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक मा.तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2027अपने दम पर आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन के तहत लड़ेगी और पूर्वांचल सहित प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। सभी पार्टी नेताओं पदाधिकारियों को अभी से चुनावी तैयारी में लग जाने का आह्वान किया गया।
सोनभद्र से होगा चुनावी शंखनाद
आगामी 18 सितंबर 1857 की क्रांति के महानायक आदिवासी क्रांतिवीर अमर शहीद गोंडवाना के महाराजा शंकर शाहके-कुंवर रघुनाथ शाह जी के 170 वें शहादत बलिदान दिवस 18 सितम्बर 2026 को विशाल जुलूस प्रदर्शन कर सोनभद्र की धरती से पार्टी चुनावी बिगुल फूंकेगी।
संगठन विस्तार पर जोर
सभी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष गण से बूथ, सेक्टर और विधानसभा कमेटी को सक्रिय कर गांव- गांव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन व भारतीय संविधान की उद्देशिक में उल्लिखित राजनीतिक न्याय, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय को देश में शत प्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन कराने हेतु राष्ट्रव्यापी संगठित संघर्ष जनांदोलन तेज करने, शोषण उत्पीड़न अत्याचार दमन मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भारत- रोजगार युक्त भारत के लिए, देश के शिक्षित बेरोजगारों की युवा शक्ति श्रम ऊर्जा श्रम शक्ति का सदुपयोग करने, रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित कराने के लिए समाज के हर वर्ग को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आर्थिक गणतंत्र स्थापना मिशन की नीतियों से जोड़ने की रणनीति तय की गई। पार्टी की सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम जी ने युवाओं से बढ़-चढ़कर संगठन पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नेता कैडर समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना, प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम सहित प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह मरावी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह पोया, संगठन मंत्री उमाशंकर गोंड, चहेतु गोंड, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष डॉ.चंद्रभान गोंड, बस्ती मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुमार गोंड, अयोध्या मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश धुरिया, वाराणसी मंडल अध्यक्ष शुभम गोंड, जिलाध्यक्ष वाराणसी विनोद शाह, सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया, गोरखपुर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार गोंड, बस्ती अध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष संत कबीरनगर सुरेंद्र कुमार गोंड, बलिया संजय गोंड, चहेटू गोंड, संतोष कुमार गोंड महासचिव, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, सौरभ कुमार गोंड मिडिया प्रभारी , बलिया संजय गोंड, शिवप्रसाद अरमो , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह मरावी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह पोया, प्रदेश संगठन मंत्री उमाशंकर गोंड, चहेटु गोंड, संतोष कुमार गोंड महासचिव , पप्पू गोंड, रामजतन गोंड जिला मंत्री, लाल बहादुर गोंड उपाध्यक्ष, वीरेंद्र गोंड विधान सभा अध्यक्ष पिंडरा, शिवपूजन गोंड सेवापुरी विधान सभा अध्यक्ष, चंदन कुमार मीडिया प्रभारी, शिवजातन गोंड मनोज मरकाम जिलाउपाध्यक्ष, जगदीश गोंड विधान सभा अध्यक्ष कप्तानगंज, राजकुमार गोंड विधान सभा अध्यक्ष धनघटा, दयाराम गोंड महासचिव बस्ती, महेश चंद्रवंशी बस्ती, शिवकुमार गोंड विधान सभा अध्यक्ष अजगरा, अशोक कुमार गाजीपुर, सौरभ गोंड मिडिया प्रभारी गाजीपुर, सहित सैकड़ों पार्टी के नेता गण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment