विधानसभा चुनाव 2027 में अपने दम पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी गोंगपा

170वें शहादत दिवस पर आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा हेतु गोंगपा ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र।18 सितम्बर 1857 के अमर शहीद आदिवासी क्रांतिवीर गोंडवाना के राजा शंकर शाह- कुंवर रघुनाथ शाह जी के 170वें शहादत बलिदान दिवस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह गोंड व सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज चूर्क चौराहा से जुलूस निकालकर सोनभद्र कलेक्ट्रेट पर आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी, राज्यपाल जी को ज्ञापन पत्रक प्रेषित किया गया।

 तत्पश्चात अमर शहीद आदिवासी क्रांतिवीर गोंडवाना के राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह जी के चित्र पर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित कर अमर रहें के जोरदार नारे लगाए गए। इस दौरान आदिवासियों के गौरवशाली अतीत शानदार स्वतंत्रता संग्राम गाथा से प्रेरणा लेते हुए उत्तर प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह गोंड व राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने ऐलान करते हुए कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. तुलेश्वर सिंह मरकाम जी के निर्देशानुसार पार्टी पूरे पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी तथा आदिवासियों की राजनीतिक ताकत का एहसास कराएगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया सहित प्रदेश भर के पार्टी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन