पर्यावरण मिनी मैराथन- 2026 के पंजीयन का शुभारंभ
धर्मेंद्र सिंह ने मैराथन प्रतिभागियों के पंजीयन का किया शुभारंभ
बलिया। जनपद बलिया की स्थापना के 148वें वर्षगांठ के अवसर पर छात्र सहायता समिति, बलिया (उत्तर प्रदेश) पंजीकृत द्वारा आयोजित ‘पर्यावरण मिनी मैराथन-2026’ के पंजीयन अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने की। इस अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मैराथन प्रतिभागियों के पंजीयन का शुभारंभ किया।
मैराथन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए करेगी प्रेरित: धर्मेंद्र सिंह
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह मैराथन युवाओं को नदी एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना मैराथन का उद्देश्य: सर्वदमन जायसवाल
मैराथन के आयोजक एवं छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष/कार्यक्रम प्रमुख सर्वदमन जायसवाल ने समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति ने जनपद में पांच लाख वृक्षों के रोपण एवं उनके संरक्षण तथा गंगा स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मिनी मैराथन का उद्देश्य युवाओं को खेल के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं खेलप्रेमियों ने मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम में सहभागिता
इस अवसर पर विजय बहादुर गुप्ता, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय ‘गुड्डू’, पंकज कुमार सिंह, जिला कबड्डी संघ के सचिव, जिला मिनी फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल रेफरी अमल कुंवर, राज प्रताप सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, गयासुद्दीन, फुटबॉल प्रशिक्षक, राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी मनोज सिंह, साहित्यकार लाल साहब सत्यार्थी, व्यापारी नेता विजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, परमात्मानंद कुशवाहा, पवन कुमार मौर्य,
सुधीर ओझा (वरिष्ठ पत्रकार), मकसूदन सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), अभिषेक गुप्ता, धनंजय सिंह, रतन प्रकाश वर्मा, लक्ष्मण यादव, नवीन वर्मा, संजय ठाकुर, मनोज शाह, चंदन सिंह, अजीत सिंह, अनूप कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, अशोक कुमार, सतीश चंद्र यादव, शंकर प्रसाद, विजय ठाकुर, राजू सिंह, शिवकुमार सिंह सहित सैकड़ों खेलप्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा पौधरोपण
कार्यक्रम के अंत में पंजीयन शुभारंभ की स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपस्थित अतिथियों एवं सभी लोगो द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने एवं अध्यक्षता डॉ. शिवकुमार कौशिकेय ने किया।
Comments
Post a Comment