नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न


मिशन शक्ति 5.0 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय धरहरा में जागरूकता अभियान 
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षणऔर कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय धरहरा, शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की योजनाओं पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। 

विश्वविद्यालय के गोद लिए गांव, धरहरा में विभाग के शिक्षकों और छात्र - छात्राओं द्वारा गांव की महिलाओं को इन योजनाओं से परिचित कराया गया और इनका लाभ लेने में जो कठिनाइयां आ रही हैं इनपर सुझाव भी दिए गए।
मिशन शक्ति के समन्वयक डॉ अनुराधा राय ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बाते बताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

इस अवसर पर डॉ छबि लाल, डॉ मनोज जायसवाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल-112, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन- 1076, वन स्टॉप सेंटर- 181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन- 102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बबन यादव, सहायक अध्यापक नीलम गुप्ता, रीना चौरसिया, निशा वर्मा, अनुदेशक और राजनीति विभाग के छात्र अंशु, मनीषा, अंतिमा,अनन्य, सौरभ, नागेंद्र, मंटू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा