11 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन बलिया द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना 
बलिया। ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन बलिया द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर कार्यालय अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड-2 बलिया के समक्ष दूसरे दिन भी धरना / प्रदर्शन जारी रहा। 

धरनारत कर्मियों ने बताया कि धरना से पूर्व अधिशासी अभियन्ता महोदय से अपनी मांगो के प्रति अनेको पत्राचार किया गया, परन्तु उनके कानो पर जूँ तक नहीं रेगंता है। जिससे बाध्य होकर संगठन को धरना/प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सभा के दौरान वक्ताओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती है तो तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य कर्मचारी संगठनों को आह्वान किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अधिशासी अभियन्ता की होगी। 

सभा में उपस्थित मुख्य रूप से देवेन्द्र नाथ मिश्र (संरक्षक), रमेश सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार यादव, एजाज अहमद, धीरेन्द्र यादव, वेकेटेश चन्द्र, गौरीशंकर राम, शशि प्रकाश यादव, कपूर चन्द राम  इत्यादि मौजूद रहे।सभा की अध्यक्षता अभय नारायण मिश्र जनपद अध्यक्ष एवं संचालन राज कुमार राव खण्डीय सचिव के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन