अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के माध्यम से समाज को किया समृद्ध: सनातन पाण्डेय
स्व. डॉ. चन्द्रशेखर उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा
बलिया। स्व० जी० चन्द्रशेखर उपाध्याय जी की प्रथम पुण्यतिथि पर 9 अप्रैल दिन गुरुवार को उनके निजी आवास हरपुर-मिठठी बलिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा श्री उपाध्याय के जीवन के संघर्षों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं उज्ज्वल कृत्यों को याद किया गया। डॉ० उपाध्याय एक कुशल व्यक्तित्व के शिक्षक, राजनीतिज्ञ एवं समाज के उत्थान के विचारक थे। उन्होंने अपने बहुआयामी व्यक्तित्व माध्यम से समाज को समृद्ध किया। अपनी नीतियों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। वहीं डॉ० जनार्दन राय ने शिक्षा जीवन से लेकर सामाजिक सेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति उनके विचारों व स्मरणों को याद करते हुए उनके प्रेरणीय स्रोतों से अभिसिंचित किया गया। वक्ताओं का कहना यह था कि वे हारने की भावना को जीतकर लड़ाई जारी रखने में विश्वास करते थे क्योंकि "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।"
मंचासीन वक्ताओं में यशपाल सिंह, यशपाल यादव, में. दिनेश सिंह, विश्राम यादव, अशोक राय, संजीव कुमार, विष्णुदत्त पांडेय आदि दर्जनों वक्ताओं ने अपना विचार रखा। संचालन डॉ० प्रीति उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में उनके पुत्र श्री परितोष उपाध्याय और हर्ष उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment