एक मई मजदूर दिवस पर विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा बलिया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 9 अप्रैल दिन गुरुवार को श्रमिक संघ लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में एक प्रेस वार्ता की गई। 

वार्ता में बातचीत के दौरान एक मई मजदूर दिवस एवं जनपद में राज्य कर्मचारी महासंघ के घटक संगठन के चुनाव जो पूर्व में हुए हैं उनके सम्मान समारोह और मजदूरों की दशा और दिशा पर वार्ता की गई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष चयनित करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तीन चार ब्लाकों में चयनित पदाधिकारी का भी सम्मान समारोह एक साथ करने की सहमति बनी। यह सारे कार्यक्रम 1 मई 2026 मजदूर दिवस पर होना है।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, जनपद उपाध्यक्ष चंदन कुमार पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्वेता मिश्रा, श्रमिक संघ के मंत्री दिनेश प्रजापति, अशोक लाल श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, स्वायत शासन कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष राघव मिश्रा, अध्यक्ष भारत भूषण मिश्रा, श्रमिक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री हरेंद्र वर्मा, विजय वर्मा व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। वार्ता की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद महामंत्री राजेश कुमार रावत ने किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा