नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत की संकल्पना विषयक संगोष्ठी का आयोजन
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर में संकल्प सेवा अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
दुबहर (बलिया)। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर बलिया में संकल्प सेवा अभियान के तहत "नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत की संकल्पना" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अम्बुज कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के श्री अतुल कुमार गुप्ता जी ने यह बताया कि नशा को जब तक देश से समाप्त नहीं किया जा सकता, तब तक विकसित भारत की संकल्पना पूरा करना मिथ्या है। दूसरे वक्ता के रूप में संस्कृत विभाग के श्री अभिषेक कुमार गुप्ता जी थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। तीसरी वक्ता के रूप में इतिहास विभाग के डॉ अभिषेक आर्ष जी थे, उन्होंने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं भी नशे की शिकार हो रही है, जिससे सामाजिक गिरावट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
चौथे वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर दिग्विजय सिंह सर के द्वारा यह बताया गया कि नशा मुक्ति पर सरकारो का दोहरा रवैया भी, जिम्मेदार रहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि नशा को रोकने के लिए सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष कुमार सान्याल जी के द्वारा किया गया। उन्होंने नशामुक्ति पर सरकारी आंकड़ों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि इसे जनजागरूकता के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है।
इस विषय पर महाविद्यालय की कुछ छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें प्रमुख रूप से खुशी तिवारी, वंदना, पूजा गिरी, वैष्णवी, अनामिका शालू एवं रेखा कुमारी थी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं तथा प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment