छात्रों को समस्या समाधान आधारित मॉडल प्रोटोटाइप बनाने हेतु किया गया प्रेरित
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉ.विवेक कुमार, सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसका इस्तेमाल जीवन की वास्तविक चुनौतियों को हल करने में किया जाए। उन्होंने छात्रों को नए विचारों के साथ प्रयोग करने, समस्याओं की पहचान करने और उनके सरल एवं उपयोगी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नवाचार के जरिए रोजमर्रा और सामाजिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुधारने की दिशा पर चर्चा की गयी।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों को इनोवेशन के माध्यम से छात्रों को समस्या समाधान आधारित मॉडल प्रोटोटाइप बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से संचालित इनोवेशन चैलेंज के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्रों को चैलेंज की वेबसाइट पर पंजीकरण कर अपने नवाचार संबंधी विचारों को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर डॉ.रंजना मल्ल डॉ.संदीप यादव,डॉ.विजय शंकर पाण्डेय डॉ.अभिषेक मिश्र एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment