'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जेएनसीयू में नुक्कड़ नाटक द्वारा बेटियों के बढ़ने के समान अवसर देने की हुई प्रभावशाली प्रस्तुति
बलिया।  जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समाज सेवा और जनकल्याण में किए गए महत्त्वपूर्ण कार्यों पर आधारित रिकॉर्डेड नाटक दिखाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने नाटक देखा और उनमें  विकसित भारत के संकल्प को प्राप्त करने की भावना का विकास हुआ।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटियों की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना सभी की जिम्मेदारी है। 

कार्यक्रम का आयोजन रंगमंच प्रकोष्ठ की समन्यवक डॉ .सरिता पाण्डेय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ.पुष्पा मिश्रा, डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, डॉ.संदीप यादव, डॉ.अभिषेक मिश्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन