पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन
विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह प्रदान कर दी गई भावभीनी विदाई
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह का स्थानान्तरण पुलिस अधीक्षक बस्ती में होने पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई की गयी।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह का स्थानान्तरण श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बस्ती होने पर पुलिस लाइन बलिया के सभागार कक्ष में विदाई समारोज आयोजित की गयी, जिसमें जनपद के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा महोदय से मिलकर उनके साथ बिताये गये समय व यादों को याद किया गया व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया रजनीश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 कौशल पाठक व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनायें दी गई।
रिपोर्ट: असगर अली
Comments
Post a Comment