उच्च प्राथमिक विद्यालय थम्हनपुरा के बच्चों का सर्वोदय विद्यालय के लिए चयन पर हुआ सम्मान

थम्हनपुरा में कक्षा 8 में अध्यनरत कुल छः छात्र-छात्राओं का हुआ है चयन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज बलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय थम्हनपुरा में कक्षा 8 में अध्यनरत कुल छः छात्र-छात्राओं का चयन सर्वोदय विद्यालय वाराणसी एवं गाजीपुर में हुआ जिसमें तीन बालक अभिषेक कृष्ण कुमार गौतम,अंशु कुमार भारती एवं तीन बालिकाएं दिव्या राजनंदनी, पायल का चयन हुआ।

 इन बालकों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार ने सफल बच्चों को सम्मानित करते हुए बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन होना विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ आशीष तिवारी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, शशि रंजन चौबे एवं सौरभ कुमार के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

साथ ही थम्हनपुरा ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल एवं अन्य लोगों का भारी सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण रैली का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन