जेएनसीयू के कृषि विभाग के दस विद्यार्थियों का इंटर्नशिप में हुआ चयन
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विवि द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के 10 विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ। कृषि विभाग के इन विद्यार्थियों का इंटर्नशिप हेतु साक्षात्कार विवि परिसर में सम्पन्न हुआ। इंटर्नशिप साक्षात्कार के लिए श्री अवनीश सिंह, श्रीराम डीसीएम लिमिटेड से आए थे।
उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, कृषि क्षेत्र में रुचि, तकनीकी ज्ञान तथा व्यावहारिक समझ से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
औद्योगिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अमर सिंह, डॉ. उपेंद्र मौर्य, डॉ. चंद्रशेखर, इंजीनियर कुलदीप कुमार सहित कृषि विभाग के सभी शिक्षक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment