तकनीकों को सीखकर विद्यार्थियों ने कपड़ों पर आकर्षक डिजाइनों की सुंदर छटा बिखेरी

जेएनसीयू में गृह विज्ञान विभाग द्वारा कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन 
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यशाला के दूसरे दिन छात्र- छात्राओं को वस्त्र अलंकरण की लोकप्रिय विधा 'टाई एंड डाई' (बंधेज रंगाई) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। 

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित चाँदनी गुप्ता ने विद्यार्थियों को टाई एंड डाई की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कपड़े को विभिन्न तरीकों से मोड़ने, बांधने, गांठ लगाने और रंगों के सही संतुलन व उपयोग की विधियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन (डेमो) दिया। बताया कि इस कला के माध्यम से साधारण सूती वस्त्रों को भी मनमोहक परिधानों और गृह सज्जा की वस्तुओं में बदला जा सकता है, जो भविष्य में स्वरोजगार और उद्यमिता का एक बेहतर जरिया बन सकता है। 

इस सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक व आधुनिक तकनीकों को सीखकर कपड़ों पर आकर्षक डिजाइनों की सुंदर छटा बिखेरी। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और स्वयं विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए दुपट्टे, रुमाल और कपड़ों पर रंग-बिरंगे पैटर्न तैयार किए। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकायें डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. संध्या, डॉ. तृप्ति तिवारी एवं डॉ. रंजना मल्ल उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन