हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

विभिन्न दलों के नेताओं ने एकजुट होकर किया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन
बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री उषा सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता अजय राय, कामरेड कन्हैया जी, संतोष प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता राशिद कमाल, पिंटू अहमद, जय प्रकाश, मिंटू खां, सागर सिंह एवं राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा गांधी जी के चरखे का संचालन कर उनके स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संदेश को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन