मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती
गांधीजी और शास्त्रीजी के आदर्शों पर चलने के संदेश पर दिया गया जोर
बलिया। दो अक्टूबर दिन शुक्रवार को सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के मुख्य सभागार के सामने झंडारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर एवं द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की उपस्थिति में संविधान सम्मत अधिकार जानने और तदनुरूप कर्तव्य मार्ग का अनुसरण करने के लिए तीनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी, एनएसएस के प्रभारियों, कैडेटों एवं छात्र एवं छात्राओं ने किया।
इस गोष्ठी में प्राचार्य एवं कुलानुशासक के साथ साथ डाॅ उमेश सिंह, जनकुआक्टा के महामंत्री डाॅ अवनीश चन्द पाण्डेय, डाॅ सुनील यादव, डाॅ कीर्तिचंदन आजाद, डाॅ चन्द्रकांत यादव सहित अनेक शिक्षकों व कर्मचारियों ने इस अवसर पर संबोधित किया। डाॅ उमेश सिंह ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ्य आलोचना को किसी महापुरुष का अनादर नहीं मानना चाहिए। स्वस्थ्य आलोचना से समाज के नायक सजग होते हैं। वही डाॅ अवनीश चन्द पाण्डेय ने गांधी जी को सच्चा सनातनी बताते हुए कथनी और करनी में एकता, सामाजिक एकता और सबके साथ समान व्यवहार करने के गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के संदेश पर जोर देते हुए कहा कि शासन और प्रशासन और यहाँ तक कि कालेज प्रशासन भी समान लोगों के बीच असमान व्यवहार कर रहा है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश के वावजूद शिक्षकों के स्थायीकरण और प्रमोशन को बाधित करने, यूजीसी व शासन द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा, समर्थ पोर्टल और उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्मित प्रोफार्मा को न मानकर स्वनिर्मित तानाशाही युक्त प्रोफार्मा को पहले भरने और न भरने पर अग्रसारित न करने की धमकी देना और शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना इन महापुरुषों के आदर्शो पर कुठाराघात करना है। ऐसा करना संविधान सम्मत भी नहीं है और ऐसी धमकी अहिंसक भी नहीं है। किसी भी वक्ता ने गांधी जी, शास्त्री जी और बाबा साहब से असहमति नहीं व्यक्त की और असहमति का संविधान सम्मत हल निकालने पर जोर दिया। डाॅ वृजेश तिवारी ने मंच संचालन किया और रघुपति राघव राजाराम के भजन कीर्तन का सफल आयोजन किया।
इस मौके पर प्रो.अनंगद सिंह, डाॅ आलोक सिंह, डाॅ कृष्णा साहू, डाॅ आशुतोष यादव, डाॅ त्रिवेंद्र, डाॅ सीमा वर्मा, डाॅ रणवीर सिंह, डाॅ धनन्जय सिंह, डाॅ मनीष पांडेय, डाॅ पूनम गुप्ता, डाॅ मनोज यादव, राम भूषण मिश्रा, डाॅ रवि प्रकाश शुक्लाऔर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी, एनसीसी और एनएसएस के सभी कैडेट उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment