टाउन पॉलीटेक्निक में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधीजी एवं शास्त्रीजी जयंती
वाद-विवाद गोष्ठी, सेमिनार एवं स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन का हुआ आयोजन
बलिया। टाउन पॉलीटेक्निक, बलिया में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संस्था के प्रधानाचार्य इं. विजय कुमार सिन्हा एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रविशंकर के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात गांधी जी, शास्त्री जी एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, कैडेटों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संस्था में श्रमदान किया गया, साथ ही स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण में मनीषियों एवं विधिवेत्ताओं की भूमिका पर वाद-विवाद गोष्ठी एवं सेमिनार का आयोजन हुआ। स्लोगन राइटिंग कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।
समारोह में इं.ब्रजभूषण, अनिल शर्मा, इं. राकेश यादव, विनोद कुमार, निखिलेन्द्र नाथ मिश्र, आलोक कुमार सिंह, शक्ति प्रकाश मौर्या, रजनीकांत श्रीवास्तव, रवि कुमार सिंह, आशुतोष राय, अमित कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम, सुरेशचन्द्र राम, सुमित कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment