गांधी जयंती पर साहू हितकारणी समिति ने निकाली प्रभात फेरी

साहू भवन में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
बलिया। साहू हितकारिणी समिति बलिया के तत्वावधान में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बलिया रेलवे प्रांगण से सुबह एक प्रभात फेरी निकाला गया जो शहीद पार्क चौक शहर बलिया पहुंचकर महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद नया चौक जपलिंगगंज और लाल बहादुर शास्त्री पार्क पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने नमन किया। 

प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों ने महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे, भारत माता की जय, 2 अक्टूबर जिंदाबाद का नारा लगाते रहे। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, देवरिया के भाजपा प्रभारी श्री देवेंद्र यादव, साथी  राम जी गुप्ता, अरविंद गांधी, समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, महामंत्री विजय शंकर गुप्ता, दया शंकर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार डम्पू, सोनी तिवारी, सर्वदमन जायसवाल, रजनीकांत सिंह, सतीश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,अजीत गुप्ता कन्हैया प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

 तत्पश्चात सभी लोग साहू भवन पहुंचे जहां पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता अरविंद गांधी, रजनीकांत सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सुरजीत सिंह परमार, विजय प्रकाश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, अरुण कुमार साहू आदि ने विचार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन