दो अक्टूबर गांधी जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी

साहू हितकारिणी समिति के तत्वावधान में होगा आयोजन
बलिया। साहू हितकारिणी समिति, बलिया के तत्वावधान मे 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बलिया रेलवे प्रांगण से सुबह 8.30 बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो चौक शहीद पार्क, नया चौक जपालिनगंज स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क, लाल बहादुर शास्त्री पार्क होते हुए साहू भवन पर पहुंचेगी।

उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित हो रहा है। प्रभात फेरी के पश्चात साहू भवन में विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन