स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था गांधीजी का जीवन: डॉ. गणेश पाठक
स्वच्छता पखवाड़ा पर गंगा समग्र के सदस्यों द्वारा की गई पार्क की साफ-सफाई
बलिया। स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत चलने वाले सात दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत आज श्रीराम विहार कालोनी में स्थित पार्क की साफ- सफाई का कार्य गंगा समग्र, गोरक्ष प्रांत की बलिया इकाई के संयोजक धनंजय उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के शैक्षिक आयाम प्रमुख एवं अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य डाॅ० गणेश कुमार पाठक, आनन्द सिंह, तारकेश्वर तिवारी सहित कालोनी के अन्य लोग भी उपस्थित होकर पार्क की साफ - सफाई में अहम् भूमिका निभाई। डाॅ० पाठक द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किया गया।
साथ ही साथ डाॅ० पाठक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी का सम्पूर्ण जीवन स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित था। हमें गांधीजी के जीवन दर्शन से सीख लेनी चाहिए।
Comments
Post a Comment