कबीरम् समाज ने मनाई महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की हुई शुरूआत
बलिया। कबीरम् समाज-बलिया के तत्वावधान में टी0डी0 काॅलेज चैराहा, बलिया स्थित गे्रसस कम्प्यूटर सेन्टर, पर महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 02 अक्टूबर दिन शुक्रवार को गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर महात्मा गांधी के बचपन का नाम ‘मोनिया’ का भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के नाम संदेश पत्र पढ़कर ‘बलिया की खुशखबरी’ के रूप में प्रमुख डिमाण्ड तथा सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरूआत हुई। 

कृपालपुर, सोनवानी, जनपद- बलिया के निवासी घूराराम समाजसेवी ने कहा कि पिछले दिनों उनके चलभाष नम्बर- 7275910783 पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से ‘बलिया की खुशखबरी’ के रूप में कई डिमाण्ड तथा सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर आश्वासन मिला है। शासन/प्रशासन के अधिकारीगणों ने उनके मो0नं0- 7275910783 पर फोन कर आश्वासन प्रदान की है परन्तु वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उनके चलभाष नं0- 7275910783 पर सम्पर्क तथा मुलाकात कर आश्वासन प्रदान करें ताकि वे संतुष्ट रहें। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरम् समाज-बलिया, जनता जनार्दन मंच-बलिया तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, बलिया इत्यादि द्वारा 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस धूमधाम से मनाकर आशा व्यक्त की गयी है कि जल्द ही सरकारों द्वारा इसकी शीघ्र घोषणा की जा सकती है। जैसे-‘‘आजादी का पर्व 19 अगस्त बलिया बलिदान दिवस/विजय दिवस/शौर्य दिवस को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान किया जाय अर्थात सार्वजनिक तथा एकेडमिक अवकाश घोषित की जाय।

 पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय अर्थात केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों में सन् 2004-05 के बाद नियुक्त कार्मिकों जैसे-कर्मचारी, शिक्षक तथा अधिकारीगण इत्यादि को पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किया जाय। नई पेंशन योजना रद्द किया जाय। यू0पी0एस0 रद्द किया जाय। तदर्थ तथा संविदा के आधार पर कार्य कर रहे अस्थाई कार्मिकों की सेवाओं का स्थायीकरण एवं विनियमतीकरण किया जाय। नई शिक्षा नीति 2020 रद्द किया जाय। प्रोफेसर पदनाम हेतु पीएच-डी0 की अनिवार्यता खत्म किया जाय। शिक्षा बजट जी0डी0पी0 का दस प्रतिशत किया जाय। शिक्षा बजट आबंटन बढ़ाया जाय। विकास भत्ता प्रति परिवार प्रति सदस्य के हिसाब से रू0-2500/-(दो हजार पांच सौ रू0) प्रतिमाह प्रदान किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। शोध अध्येत्तावृत्ति रू0- 25000/- (रू0 पच्चीस हजार) प्रतिमाह प्रदान किया जाय। लाॅक डाउन से पीड़ित परिवारों की मदद की जाय। 

अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जन्म स्थली नगवाँ गांव तथा आस-पास के इलाके को मंगल क्षेत्र घोषित किया जाय तथा इसका सामाजार्थिक सुधार कर अम्बेडकर ग्राम तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम जैसी विशेष सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाय। छात्रो के हित में छात्र संघ बहाल किया जाय। आपदा प्रबन्धन नीति को मजबूत किया जाय। न्याय की पहुंच का आम आदमी तक सरल एवं सुगम किया जाय। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सर्वसुलभ, सरल तथा मजबूत किया जाय। आधार कार्ड की अनिवार्यता व बाध्यता समाप्त किया जाय। जनपद बलिया के ग्राम टकरसन स्थित श्रीराम लक्ष्मण जानकी आश्रम (प्राचीन ठाकुर जी का मठिया) का पुनः उद्धार एवं सुन्दरीकरण किया जाय। आठवे वेतनमान की रिपोर्ट को यथाशीघ्र लागू किया जाय। वेतन विसंगतिया दूर किया जाय। कार्यकाल के आधार पर प्रमोशन किया जाय। ए0पी0आई0 व्यवस्था समाप्त किया जाय। शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग का बाजारीकरण बंद किया जाय। बलिया के प्रथम सांसद, कुशल अधिवक्ता तथा स्वतंत्रता सेनानी मुरली मनोहर के नाम पर श्री मुरली मनोहर केन्द्रीय विश्वविद्यालय की भी सुविधा प्रदान किया जाय। हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाय। सार्वजनिक क्षेत्र में फीस, फेयर तथा फाॅइन जैसी निजी संकल्पना बंद किया जाय। सम्पूर्ण भारतवर्ष में रामराज्य लागू किया जाय इत्यादि।

आगे अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (ए0आई0एफ0यू0सी0टी0ओ0) के आजीवन सदस्य तथा संरक्षक एवं टी0डी0 काॅलेज, बलिया, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि उपरोक्त सम्बन्धित डिमाण्ड व सुझावों को पूर्ण किये जाने को लेकर शासन व प्रशासन के स्तर पर व्यापक तौर पर कार्यवाही की जा रही है। आशा व्यक्त की गयी कि बहुत जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा घोषणा की जा सकती है। सभी से सहयोग की अपील की गयी है। आगे इसी क्रम में श्री राधेकृष्ण आर्ट गैलरी, मंगल क्षेत्र ग्राम नगवां तथा ग्राम टकरसन, माॅई छोटा स्कूल के पास नई बस्ती व एन0सी0सी0 तिराहा हरपुर व श्रीराम विहार काॅलोनी इत्यादि मे स्वच्छता सेवा पखवारा की शुरूआत हुई।

 उक्त अवसर पर आकाश शर्मा, एजाज शेख, चन्दन कुमार, आमिर अन्सारी, श्रीरामजी ठाकुर अधिवक्ता, कृष्ण कुमार चैरसिया अधिवक्ता, जाकिर हुसैन, सुरेन्द्र गुप्ता, राज अहमद, श्रीमती एम0एम0 साहू, राजीव मेहता, डाॅ0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 सुशील किशोर श्रीवास्तव, बब्बन यादव, धनजी यादव, पत्रकार एन0के0 सिंह, विनय पाण्डेय, सिपाही राम, अंजनी सिंह, नत्थू राम, रूद्रांश गुप्त, अक्षिता गुप्ता, इत्यादि उपस्थित रहे। अन्त में कबीरम् समाज के संरक्षक प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने आभार व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन