मरीजों के प्रति सेवाभाव के लिए डा.दीपिका कुमारी को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान
चिकित्सा सेवा प्रदान करने के प्रयासों की की गई सराहना
बलिया। गांधी जयंती के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने और समय देने के लिए कार्यरत सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. दीपिका कुमारी को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश चन्द्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। ट्रस्ट की ओर से डा. दीपिका कुमारी के अस्पताल में निरंतर मरीजों के बीच समय देने तथा बड़ी संख्या में ऑपरेशन कर चिकित्सा सेवा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मरीजों को समय देना, उनकी समस्याओं को सुनना और ऑपरेशन के माध्यम से उपचार करना अपने आप में महत्वपूर्ण सेवा है।
डा. दीपिका कुमारी की सेवाभावना के प्रति जनमानस में आभार और सम्मान की भावना है। कार्यक्रम में मनोज राय, बसंत सिंह, शीतला श्रीवास्तव, प्रीति, वंदना सिंह, कलावती देवी, कंचन पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment