स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विजय कुमार की पत्नी का निधन

पत्रकार जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने व्यक्त किया गहरा शोक
बलिया। स्वास्थ्य  विभाग में  कार्यरत विजय कुमार की पत्नी लक्ष्मी (37) का एक अक्टूबर दिन गुरुवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बरेली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफ़ी दिनो से बीमार चल रही थी।

ज्ञातव्य है कि विजय कुमार सेमरी गांव के निवासी है और पत्रकार विनय कुमार के छोटे भाई है। उनके पिता श्री मोहन राम स्टेशन अधीक्षक से सेवानिवृत है। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मुखाग्नि पति विजय कुमार ने दिया। अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे पचरूखिया घाट पर आज किया गया। लक्ष्मी के निधन पर पत्रकार जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। 

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन